फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट और रामपुर मनिहारान तहसील के प्रोजेक्ट पर काम तेज

विज्ञापन
तहसील भवन के लिए भूमि का निरीक्षण करते डीएम व एडीएमई। (फाइल फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
एयरपोर्ट और रामपुर मनिहारान तहसील के प्रोजेक्ट पर काम तेज
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के काम में तेजी आई है। एक तरफ एयरपोर्ट के लिए खरीदी गई जमीन की चहारदीवारी करने को हेडक्वार्टर ने अनुमति दे दी है तो, एयरपोर्ट को हाईवे से जोड़ने के लिए रास्ता बनाने को जमीन खरीदने के लिए भी धनराशि मिल गई है। इसके अलावा रामपुर मनिहारान तहसील भवन का निर्माण कराने के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है और शासन ने इसके लिए धनराशि भेज दी है।
सहारनपुर जिले में सरसावा क्षेत्र में सिविल टर्मिनल बनना है, जिसके लिए करीब 65 एकड़ जमीन खरीदी गई है। एयरपोर्ट की स्थापना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है, जिसके चलते इस दिशा में तेजी से प्रक्रिया चल रही है। इसी कारण डेढ़ महीना पहले जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के लिए खरीदी जमीन एयरपोर्ट प्राधिकरण देहरादून को हस्तांतरित कर दी, जिसके बाद जमीन की चहारदीवारी करने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों की तरफ से हेडक्वार्टर को प्रस्ताव भेजा गया था। एयरपोर्ट प्राधिकरण के हेडक्वार्टर से 3.32 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि चहारदीवारी के लिए अगले 15 दिन में ई टेंडरिंग की प्रक्रिया होगी और उसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट प्राधिकरण देहरादून के डीजीएम जसबीर सिंह ने बताया कि हेडक्वार्टर ने एयरपोर्ट की जमीन पर चहारदीवारी बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

वहीं, एयरपोर्ट को हाईवे से जोड़े जाने की भी तैयारी है, जिसके लिए प्रशासन की तरफ से मार्ग बनाने के लिए जमीन की खरीद की जानी है। उसके लिए प्रशासन ने शासन से बजट की मांग की थी, जिसमें 1.37 करोड़ रुपये की धनराशि एक सप्ताह पूर्व ही मिली है। एयरपोर्ट तक मार्ग बनाने के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
13 साल बाद चिह्नित हुई तहसील के लिए जमीन
रामपुर मनिहारान। तहसील रामपुर मनिहारान का गठन 13 साल पूर्व हुआ था। अब तक तहसील का संचालन मंडी परिसर में हो रहा है। अब जाकर भूमि चिह्नित हुई है, जो दिल्ली रोड पर राजकीय मत्स्य पालन केंद्र के पास 12 बीघा है। इस भूमि को तहसील के नाम दर्ज किया गया है। इसके पास ही भाजपा नेता व पूर्व विधायक मनोज चौधरी की भूमि है, जो अपनी भूमि तहसील भवन निर्माण के लिए देने को तैयार हो गए हैं। इस बाबत मनोज चौधरी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुके हैं। तहसील भवन निर्माण के लिए जमीन खरीदने को शासन से 2.36 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को मिल गए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही जमीन की खरीद कर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट तक मार्ग बनाने के लिए और रामपुर मनिहारान तहसील भवन का निर्माण कराने के लिए जमीन खरीदी जाएगी। दोनों ही प्रोजेक्ट में शासन से धनराशि मिली है। जल्दी ही जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि निर्माण शुरू कराया जा सके।
- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

देहली रोड स्थित तहसील भवन के लिए चयनित की गई भूमि- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें