फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिल्ली रोड़ पर पहली बार अयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करती महिलाए - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
महिलाओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की ओर से दिल्ली रोड स्थित बालाजी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि शिविर में केवल महिलाओं को रक्तदान करना था। उत्साह दिखाते हुए 102 महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। 74 महिलाएं हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से रक्तदान नहीं कर सकी।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन डॉ. साक्षी मलिक ने किया। कुल 102 महिलाओं ने रक्तदान किया। शिविर में नेगेटिव ग्रुप की महिलाओं ने भी रक्तदान किया। शिविर संयोजक नीरू सिंह व सह- संयोजक सोनिया कपूर ने बताया कि संस्था करीब 15 दिन से प्रचार-प्रसार कर रही है। डॉ. नीता यादव व श्रेया गुप्ता ने कहा कि ज्यादातर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी रहती है, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को चाहिए कि वह अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। शिविर में बबीता सैनी, कुसुमलता, डिंपल पंवार, वंशिका बजाज, रेखा सैनी, नीलम मोंगा, मनोरमा यादव, तरणजीत कौर, रीता गुप्ता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें