नागल/ रामपुर मनिहारान। मंगलवार को नागल के जीटी रोड स्थित निजी संस्थान पर महिलाओं ने हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और श्रावण के गीतों पर जमकर डांस किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री सारिका वालिया ने कहा कि बदलते परिवेश के साथ-साथ त्योहारों में फीका पन आया है। पहले एक माह पहले पेड़ों पर झूला पड़ जाता था, लेकिन अब तो बीते दिनों की बात ही रह गई है। इस भागदौड़ की जिंदगी में हर आदमी त्योहारों को दिल से नहीं मनाता। कार्यक्रम में महिलाएं गानों पर जमकर थिरकी।
इस मौके पर मुख्य रूप से रजनी राणा, राकेश सहल, उषा उपाध्याय, करुणा चौधरी, सीमा, नीलम राणा, मीनाक्षी, स्नेह लता, बबीता, रेखा, सपना, मीना नेहा, पप्पन, अनीता, खुशी, वंशिका, रितु आदि महिलाएं मौजूद रही। उधर, रामपुर मनिहारान में तीज की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने मंदिर श्री ठाकुर द्वारा में झूला डालकर श्रावण के गीतों पर हंसी ठिठोली की।
नागल में हरियाली तीज पर नृत्य करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR