फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: महिला ने ससुर के खाते से ही उड़ा लिए नौ लाख रुपये, नेट बैंकिंग के जरिए किए ट्रांसफर

Sun, 05 Jan 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

अफजलगढ़  गांव नरायनपुर उधोवाला के रहने वाले बुद्धदेव सिंह ने अपनी पुत्रवधू प्रीती देवी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि उसने नेट बैंकिंग के माध्यम से उसके बैंक खाते से नौ लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है

विज्ञापन


गांव नरायनपुर उधोवाला के रहने वाले बुद्धदेव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि उसकी पुत्रवधू प्रीती देवी विवाद के चलते अपने मायके में रहती है। पांच सितंबर 24 को प्रीति देवी उनके बेटे से मिलने ससुराल पहुंची। उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: हवा से छंटा कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, मेरठ से 430 रोडवेज बसें महाकुंभ में जाएंगी
विज्ञापन


आराेप है कि उसने चार्जिंग पर लगे हुए उनके फोन को उठा लिया। महिला ने उनके फोन से नेट बैंकिंग के माध्यम से ओटीपी हासिल कर लिया और पीएनबी बैंक के खाते से नौ लाख तीन हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन


अब उसके खाते में केवल 1,857 रुपये शेष रह गए है। सीओसे कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें