फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों को नहीं होने देंगे किसी तरह की परेशानी: डीआईजी

विज्ञापन
नवागत डीआईजी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नवागत डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी जाएंगी। लंबित मामलों का शीघ्रता से निस्तारण होगा। कोरोना गाइड लाइन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

डीआईजी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार शाम ही सहारनपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा और मुजफ्फरनगर व शामली के पुलिस अधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटना पहली प्राथमिकता है। इसलिए कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। लंबित मामलों की वह निगरानी कर जल्द निस्तारण कराएंगे। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही वांछित बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी। पिछले दिनों जेल छूटकर आए बदमाशों पर भी खास नजर रखी जाएगी। पिछले दिनों हुई घटनाओं के खुलासों को लेकर पुलिस टीमों को सक्रिय किया जाएगा। पुलिस का मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा और अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के लिए खास निर्देश
शहर में चल रहे सीवर लाइन कार्यों को देखते हुए नवागत डीआईजी ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को ट्रैफिक पुलिस को खास निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के चलते सड़कों पर जाम नहीं लगना चाहिए। गर्मी में लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने दी जाएगी। खास प्लान तैयार कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें