मृतक बच्चे के घर पर गमजदा महिलाएं।
- फोटो : SAHARANPUR
शादी में जाना था, मौत खींच ले गई
बेहट (सहारनपुर)। आमिर की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। आमिर के पिता शादाब, मां आमरा सहित अन्य लोगों को रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में जाना था। शादाब के भाई आदि शादी के लिए जा चुके थे। इसी बीच सुबह साढ़े आठ बजे शादाब को मौत खींचकर बाग में ले गई। आमिर पर कुत्तों ने हमला किया तो बाकी बच्चे भागते और कांपते हुए आए और परिजनों को जानकारी दी। जब तक परिजन पहुंचे, तब तक आमिर की मौत हो चुकी थी।
मजदूरी करता है पिता शादाब
आमिर के परिवार की माली हालत खराब है। पिता शादाब मजदूरी कर परिवार पालता है। आमिर चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
डीएम से करेंगे कुत्तों को पकड़वाने की मांग: सैनी
शाकंभरी। बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी गांव पाडली ग्रंट पहुंचे। मृतक आमिर के परिजनों से मुलाकात की। उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों का झुंड खतरनाक हो चुका है। पूर्व में इन कुत्तों ने बकरी को मार डाला था, जबकि कई पशुओं पर भी हमला किया। विधायक ने कहा कि डीएम से मुलाकात कर खूंखार कुत्तों को पकड़वाने की मांग करेंगे। उनके साथ ग्राम प्रधान मोहम्मद कामिल, पूर्व प्रधान सोनू, पप्पू, गुफरान, मुकीम आदि मौजूद थे।