फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काैन हैं अंडर-19 के नए कप्तान?: माता-पिता की माैत के बाद टूट गए थे अमान, कभी छोड़ना चाहते थे क्रिकेट

Mon, 02 Sep 2024 12:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान घर की जिम्मेदारी कंधों पर आने की वजह से वह काम की तलाश में थे। उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का भी मन बना लिया था लेकिन आखिरकार उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला।
विज्ञापन
मोहम्मद अमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अमान दो साल पहले पिता की मौत के बाद काफी टूट गए थे। उन्होंने अपने कोच राजीव गोयल उर्फ टप्पू को आगे क्रिकेट जारी रखने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


घर की जिम्मेदारी कंधों पर आने की वजह से वह काम की तलाश में थे। यहां तक कि अपने कोच से उन्होंने किसी कपड़े की दुकान पर काम दिलाने की मांग की थी। लेकिन ऐसी परिस्थिति में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम और कोच राजीव गोयल उनका सहारा बने।

कोच राजीव गोयल ने बताया मोहम्मद अमान ने क्रिकेट का प्रशिक्षण 2014 से शुरू किया। वह पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जाते थे, लेकिन 2018 में वह एसबीबीए एकेडमी पहुंचे। तभी से वह अमान को जानते हैं। बताया कि कोरोना में मां साहिबा का निधन होने के बाद वह काफी टूट चुके थे, लेकिन पिता थे तो उन्होंने उन्हें संभाल लिया।

वर्ष 2022 में अचानक पिता का देहांत हो गया। पिता की मौत ने मोहम्मद अमान को झकझोर दिया। दो भाई और दो बहनों की जिम्मेदारी अचानक से अमान(16) के कंधों पर आ पड़ी। कोच बताते हैं कि कई दिन तक एकेडमी नहीं आने के बाद एक दिन अमान उनके पास पहुंचे और कहने लगे कि अब वह आगे क्रिकेट जारी नहीं रख पाएगा।
विज्ञापन

अमान ने कोच के सामने किसी कपड़े की दुकान पर काम दिलाने की पेशकश रखी। लेकिन चूंकि कोच अमान की प्रतिभा से वाकिफ थे तो उन्होंने अमान को क्रिकेट जारी रखने के लिए कहा। साथ ही एकेडमी में प्रशिक्षु के साथ ही प्रशिक्षक के तौर पर काम करने की सलाह दी।

कोच ने अमान से कहा कि आप जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना। उसके बदले में एकेडमी आपकी आर्थिक मदद करेगी। साथ ही सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने अमान को क्रिकेट के सामान की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद अमान क्रिकेट को जारी रखने के लिए राजी हो गए।

बकौल मोहम्मद अमान तब से मोहम्मद अकरम लगातार उनको क्रिकेट के सामान के साथ ही अन्य तरह से भी सहयोग करते आ रहे हैं। कोच राजीव गोयल भी उनके लिए हर समय तैयार रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें