फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन निकलते ही हादसे: सहारनपुर में युवक की मौत, बिजनाैर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो की गई जान

Mon, 02 Sep 2024 10:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/बिजनाैर

सार

वेस्ट यूपी में आज सुबह हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की माैत हो गई है। पहला हादसा सहारनपुर में हुआ तो दूसरा हादसा बिजनाैर में हुआ। यहां एक डंफर से रेत उतार रहे दो युवकों की माैत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को दिन निकलते ही हुए हादसों ने तीन लोगों की जान ले ली। सहारनपुर में दून हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बुलेट सवार की मौत हो गई जबकि बिजनाैर में एक डंफर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे रेत उतार रहे दो युवक भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

छुटमलपुर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के बुलेट बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरिद्वार जनपद के रुड़की गंग नहर कोतवाली की हाइडल कॉलोनी निवासी कृष्ण चंद्र भट्ट (36) पुत्र चंद्र बल्लभ भट्ट अपने एक साथी के साथ देर रात देहरादून से रुड़की जा रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धमाके से दहला थाना: पटाखों में हुआ जोरदार विस्फोट, भरभराकर गिरी कमरे की छत, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन

बताया गया कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में जैसे ही यह लोग गणेशपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कृष्ण चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका साथी सुरक्षित रहा।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कृष्ण चंद को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर रात ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।ि

बिजनाैर में हाईटेंशन लाईन से टकराया डंफर, दो की माैत
बिजनाैर जनपद के नूरपुर-धामपुर मार्ग पर डंफर से रेत उतार रहे दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि हादसा ऊपर से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन में डंफर टच होने से हुआ। करंट की चपेट में आकर दोनों युवकों की दर्दनाक माैत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें