गंगोह (सहारनपुर)। श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी धाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। शनिवार रात आयोजित जागरण में विख्यात कलाकारों ने श्री बालाजी महाराज के भजनों से श्रद्धालुओं को सुबह तक बांधे रखा।
कंकराली सरोवर के परिसर में आयोजित जागरण से पूर्व पंडित रोहित शर्मा के पुरोहित्व में मुख्य पूजन मुकेश गर्ग सर्राफ ने कराया। धर्मध्वजा पूजन दिनेश गोयल करनाल, कलश पूजन नीरज गर्ग कैथल, भगवान गणेश जी का माल्यार्पण सरदार अरविंद कपूर, शिव पार्वती का पूर्व जिपं सदस्य चौ नक्षत्रपाल सिंह, तिरुपति बालाजी का सीओ गंगोह चंद्रपाल शर्मा, मां जगदंबे का महिपाल सिंह, महाकाली का सचिन गर्ग सराफ, बाल रूप बालाजी का दीशू नामदेव, श्री बालाजी का माल्यार्पण नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने किया। विदेश मंत्रालय में तैनात आईएएस भुमिका कौशिक ने मां जगदंबे को चुनरी अर्पण की। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और महंत सुशील शर्मा ने श्री बालाजी की दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। जागरण का उद्घाटन करनाल की मेयर रेणू बाला ने किया।
प्रख्यात भजन गायक धौलपुर के बृजराज सिंह, हरियाणा की अंजू सहरावत, अनिल भारती, रेखा सुरभि एवं दिल्ली के सुनील कौशिक आदि अपनी मधुर वाणी में गाए भजनों भक्तों की टूटी गाड़ी को कौन चलाने वाला, मेरा बजरंग बाला, म्हारे घर में भी बजवा दे बाबा खुशियों के ढोल, सच्चा है दरबार बजरंग बाला का आदि भजनों से भक्तों को सुबह तक बांधे रखा। संचालन कश्यप कुमार फौजी ने किया। अरविंद साडढा, संजय प्रजेश, राजू गोयल, रिच्छपाल सिंह, प्रखर शर्मा, राजेश गोयल, प्रदीप गोयल, दिनेश गोयल, समर्थ, बलवंत मलिक, गोपाल कौशल, जयसिंह सैनी, बिजेंद्र शर्मा आदि रहे।
बालाजी जागरण में ज्योति प्रज्ज्वलित करते सांसद प्रदीप चौधरी एवं महंत सुशील शर्मा- फोटो : SAHARANPUR