फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
चौताला स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर से निकली शोभायात्रा में शमिल श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गए। धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा में बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई जगहों पर शोभायात्रा का पुष्प स्वागत हुआ।
विज्ञापन

रविवार की शाम श्री बालाजी हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन कराकर पंडित वासुदेव निर्मोही और उत्सव संचालक विनय जिंदल ने किया। शोभायात्रा मंदिर से भगत सिंह चौक, मोरगंज, शहीदगंज, नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए मोहल्ला चौंताला स्थित मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे भगवान श्री गणेश का रथ चल रहा था। इनके पीछे चल रहे बैंडबाजों पर बज रही धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे।
इस दौरान विभोर जिंदल, मामचंद माहेश्वरी, मोहन सिंह, अजय शर्मा, विजय शर्मा, सुरेंद्र मोहन शर्मा, अरविंद धीमान, सतीश, पवन गोयल, सतीश सिंघल मौजूद रहे।

चौताला स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर से निकली शोभायात्रा में सजा बालाजी का रथ- फोटो : SAHARANPUR

चौताला स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर से निकली शोभायात्रा में शमिल श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

चौताला स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर से निकली शोभायात्रा में छत्तो पा तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें