फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर जी, कोरोना को लेकर सहारनपुर में क्या स्थिति है: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद के दौरान महापौर संजीव वालिया से बात करते हुए सहारनपुर में कोरोना की स्थिति और कोरोना से निपटने की व्यवस्था व भावी तैयारियों पर बातचीत की। महापौर ने प्रशासन, नगर निगम और चिकित्सा विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री सोमवार शाम सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मौजूद रहे, जहां बैठकर मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने महापौर से सबसे पहला सवाल यह किया कि सहारनपुर में कोरोना को लेकर क्या स्थिति है। महापौर ने उनसे कहा कि आपके आशीर्वाद से सब ठीक चल रहा है। महानगर के सभी 70 वार्डों में पार्षदों की अध्यक्षता में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है और समितियों से हर रोज रिपोर्ट ली जा रही है। निगरानी समितियों के अध्यक्ष/पार्षदों को थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए हैं। इसके अलावा सैनिटाइजर और एन-95 मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं। महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रतिदिन नौ वार्डों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी तरह महानगर में फॉगिंग के लिए 10 बड़ी फॉगिंग मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा चूना, मेलाथियान व ब्लीचिंग पाउडर तथा मच्छरों के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम परिसर में भी एक कोविड कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन के अनुसार मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग तथा सोशल डिस्टेंस के लिए 40 वाहनों से प्रचार किया जा रहा है।
इसी बीच मुख्यमंत्री ने महापौर से सवाल किया कि टीकाकरण में क्या चल रहा है, क्या सब लोग सहयोग कर रहे हैं, महापौर ने उन्हें बताया कि टीकाकरण ठीक चल रहा है। पार्षद, राजनीतिक दल व धर्मगुरु सभी सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को महापौर वालिया ने सुझाव दिया कि सख्ती के साथ सद्भाव को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, जनमंच में पार्षदों ने मुख्यमंत्री और महापौर की बातचीत का लाइव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें