फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण समाधान यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नुमाइश कैंप स्थित श्रीश्री गो-देवी मंदिर पर 65 जिलों के भ्रमण पर निकाली जनसंख्या नियंत्रण समाधान यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

रविवार की देर रात वंदेमातरम एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम विजयकांत चौहान, भाजपा के महानगर महामंत्री योग चुघ ने यात्रा संयोजक अनिल चौधरी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सहगल, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रविंद्र और कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीलू राणा का तलवार भेंटकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही भारत माता और गऊ माता के जयकारे लगाए। इस मौके पर अनिल चौधरी, ममता सहगल, रविंद्र ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। इसके पश्चात विजयकांत चौहान व डॉ. नीलू राणा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर दूसरे जनपदों के लिए रवाना किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इंद्रेश, स्वामी मंगला नंद, अनुपम गुप्ता, नितिन गुप्ता, डॉ. अंशुल, हरि राम, निशांत, महेश गांधी, मयंक कुमार, अंजु शर्मा, गगन नागपाल, राजकुमार, भीमसेन, विनोद कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें