सहारनपुर। कपड़ा सहित अन्य उत्पादों पर जीएसटी की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के निर्णय का लगातार विरोध जारी है। इस निर्णय से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को जीएसटी विभाग का पुतला दहन किया और केंद्रीय वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा।
रायवाला क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन से जुडे़ व्यापारियों द्वारा प्रताप मार्केट में पुतला दहन करने के बाद चेयरमैन संजय अरोड़ा एवं अध्यक्ष अजय कालड़ा ने कहा कि कपड़ा सहित अन्य उत्पादों पर जीएसटी दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के निर्णय से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि व्यापारी जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी के निर्णय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री से इन निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के वापस होने तक व्यापारी इसका विरोध करते रहेंगे। रमेश अरोड़ा, गुलशन भंडारी, गुलशन धींगड़ा, रमेश अनेजा, मनोज तनेजा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान बबल कपूर, अजय कालरा, धर्मेंद्र खन्ना, दीपक सचदेवा, मनोज तनेजा, अजय कालड़ा, गुलशन भंडारी, मनोज अरोड़ा, प्रवीण बंसल, कमल छाबड़ा, भगीरथ सिंह, सुनील धमीजा, महेंद्रपाल सिंह अरोड़ा, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे।