सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिससे व्यापारियों में हर्ष है। व्यापारी भी इस मांग को लगातार उठा रहे थे कि रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त कर पूर्व की भांति मंगलवार की साप्ताहिक बंदी का नियम लागू किया जाए। क्योंकि रविवार की साप्ताहिक बंदी होने से सबसे अधिक कपड़े के थोक व्यापार पर विपरीत असर पड़ रहा था। अब व्यापार दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद व्यापारियों को जगी है। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी का कहना है कि रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त होने से व्यापार दोबारा पटरी पर लौट आएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार। भाजपा ने हमेशा ही व्यापारियों की हितों के लिए कार्य किया है। हम लंबे समय से यह मांग कर रहे थे।
सभी ने कहा, निर्णय स्वागत योग्य
मुख्यमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य है। रविवार की साप्ताहिक बंदी होने से व्यापार पर विपरीत असर पड़ रहा था। रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त होने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का निर्णय देर आयद, दुरुस्त आयद है। -- राधेश्याम नारंग, प्रांतीय अध्यक्ष व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश।
रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त करने के प्रदेश सरकार के निर्णय की व्यापारी वर्ग प्रशंसा करता है। व्यापारी अभी भी कोरोना संकट के कारण आई मंदी की मार से उबर नहीं पाया है। सरकार के इस निर्णय से व्यापार में वृद्धि होगी। -- संचित कुमार, व्यापारी नेता।
व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार। इससे व्यापारियों में हर्ष का माहौल। व्यापारी वर्ग उम्मीद करता है की इस निर्णय के बाद कारोबार में तेजी आएगी। -- रोहित घई , महानगर अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल)।
रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त करने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। इससे मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों को राहत मिलेगी। रविवार को बाजार बंद रहने से कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा था। -- सागर नागपाल, हौजरी कारोबारी।
हौजरी व्यापारी सागर नागपाल- फोटो : SAHARANPUR
व्यापारी नेता रोहित घई- फोटो : SAHARANPUR
राधे श्याम नारंग- फोटो : SAHARANPUR
व्यापारी दिनेश सेठी- फोटो : SAHARANPUR