फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने मुस्तैद रहे पुलिस: एसएसपी

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग के दौरान निर्देश देते एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। बाजारों में गश्त बढ़ाई जाए। इसके साथ ही गैंगस्टर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। रोजाना चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो घटनाएं हुई हैं, उनके खुलासे के लिए पुलिस टीमें सक्रिय होकर कार्य करें। घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। थाने पर आने वाले पीड़ितों की समस्याएं सुनकर तत्काल प्रभाव से समाधान कराएं। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह प्रस्तुत की जाए। एसएसपी ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने और गैंगस्टर आरोपियों की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि न्यायालय में सशक्त पैरवी कर पुलिसकर्मी अपराधियों को कठोर सजा दिलाए। गवाहों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। इसके साथ मिशन शक्ति के तीसरे चरण में थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मी शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही हेल्पलाइन व योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान एसपी देहात अतुल शर्मा व एसपी सिटी राजेश कुमार सहित सभी सर्किल के सीओ और 21 थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें