सहारनपुर। शत प्रतिशत मतदान के लिए स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैलियां निकाली। छुटमलपुर में शिक्षिका ने कठपुतली के खेल से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया।
गांव जाटोवाला स्थित सिद्धार्थ मॉडल स्कूल के संस्थापक शोभाराम धीमान, प्रधानाचार्य निरुपमा धीमान व बृजमोहन धीमान के नेतृत्व में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। ग्राम प्रधान बबीता धीमान ने रैली को रवाना किया। बच्चों ने स्लोगन व नारे लिखे बैनर के साथ गांव में घूमकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली में आकाश बंसल, मोहित खटाना, नवाज अहमद, शुभम श्रीवास्तव, कु. उजमा इकबाल, साहिल अहमद आदि रहे।
रामपुर मनिहारान के जैन इंटर कॉलेज, चमन लाल दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। साथ ही मानव शृंखला बनाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली को जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य मंजू चौहान, सारिक जैन, अंकुश जैन, संजय गुप्ता रहे।
छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की अध्यापिका अंजली आर्य ने विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए ग्राम वासियों को कठपुतली के माध्यम से जागरूक किया। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई। इस दौरान रईस, अदीबा, अयूब अली, साहिबा, नूतन आदि रहे।