फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किमी के दायरे के गांवों और स्कूली बसों का टोल फ्री करने की मांग

विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता को समझाते टोल इंचार्ज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कोलकी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन ने पांच किलोमीटर के दायरे के गांव व स्कूल बसों का टोल फ्री करने की मांग उठाई है। मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर भाकियू कार्यकर्ता कोलकी टोल पर इकट्ठा होकर टोल मैनेजर से मिले। उनसे कार्यकर्ताओं ने पांच किलोमीटर के अंदर आने वाले गांवों और स्कूल बसों को टोल फ्री करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष नरेश यादव ने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया जाएगा तो बड़े आंदोलन के लिए टोल कर्मचारी तैयार रहे। उन्होंने टोल पर आए दिन टोल कर्मियों द्वारा मारपीट करने पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कई दिन पूर्व टोल कर्मियों ने कार चालक की बुरी तरह से लाठी डंडो से मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी कई दिनों तक वायरल हुआ था। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों को मानने सहित व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो फिर दूसरी ही भाषा में समझाया जाएगा। टोल मैनेजर रविंद्र पाल सिंह ने समस्या का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह, अशोक यादव, बिट्टू यादव, दुष्यंत त्यागी, जब्बार अली, जिले सिंह, विक्रम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें