फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनाने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। शौचालय निर्माण करने के बाद भी ग्रामीणों को धनराशि नहीं मिल पा रही है। पीड़ितों के अनुसार पिछले छह माह से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शौचालय निर्माण की धनराशि देने के लिए चक्कर कटवा रहा है। उधर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आलोक कश्यप ने कहा उक्त लोगों के चेक गलती से गलत कट गए थे। जल्द ही दोबारा पूर्ण धनराशि का चेक दे दिया जाएगा। उन्होंने सुविधा शुल्क मांगने का आरोप गलत बताया।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम के रसूलपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीण दीपक कुमार, अजय कुमार, श्यामलाल, मनीष कुमार, नीटू, जावेद, आशा, निशा, शबनम, फुरकाना के अनुसार उनके पास शौचालय न होने के कारण ग्राम पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने उन्हें सरकारी शौचालय बनवाने की बात कही थी। शौचालय निर्माण बनने के बाद पूरा पैसा खाते में भेजे जाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने पैसा कर्ज पर लेकर मानकों के अनुसार शौचालय बनाया। 28 अगस्त को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने उन्हें 6-6 हजार रुपये के चेक देकर जल्द ही अन्य पूर्ण राशि का भुगतान कराने का वायदा किया था। जब वह चेक खाते में जमा कराने के लिए बैंक ले गए तो बैंक ने गलत चेक बताते हुए उन्हें निरस्त कर वापस कर दिया। उक्त चेक उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को दिखाए तो उन्होंने उन्हें वापस जमा करते हुए जल्द ही पूरे भुगतान बारह हजार रुपये के चेक देने की बात कही। आज तक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने उन्हें चेक या कोई धनराशि शौचालय निर्माण के लिए नहीं दी। पीड़ितों ने बताया कि अब उक्त कर्मचारी भुगतान के नाम पर उनसे खर्चे की मांग कर रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें