फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के कर्मचारियों को लगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार के निर्देश पर विकास भवन में टीकाकरण अभियान में प्रीकॉशन डोज के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मेडिकल टीम द्वारा 195 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रीकॉशन डोज लगायी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि प्रीकॉशन डोज की पात्रता पूर्ण करने वाले हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक हैं। जोकोविड पोर्टल में पहले से पंजीकृत ही प्रीकॉशन डोज लेने के लिए पात्र होंगे। निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात किए जाने एवं सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारी भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। प्रीकॉशन डोज कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के नौ माह अथवा 39 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही लिया जा सकता है। कोविड वैक्सीन के लिए टीकाकरण केंद्रों पर आनलाइन पंजीकरण एवं वॉक इन पंजीकरण दोनों प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रीकॉशन डोज लगाए जाने का विवरण कोविन पोर्टल से जनरेटेड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें