फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष की कई विषय की परीक्षा शनिवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 6814 छात्रों ने परीक्षा दी। शामली में दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचएस सिंह ने शनिवार को जेवी जैन कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष में मौजूद निरीक्षकों से परीक्षा संबंधित जानकारी भी ली। साथ ही परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया। कुलपति के साथ में निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. भूपेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। परीक्षा समन्वयक डॉ चंद्रशेखर ने दिशा भारती कॉलेज सहारनपुर व एचआईटी कॉलेज रणखंडी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उड़ाका दल द्वारा डॉ. ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में वीपी पीजी कॉलेज व आरके कॉलेज शामली का औचक निरीक्षण किया। दल ने वीपी पीजी कॉलेज के दो छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें