फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश: सहारनपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, भारी मात्रा में असलाह बरामद

Sat, 08 Jan 2022 07:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में असलाह भी बरामद किया है।
विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कस्बे से सटे सिंचाई विभाग के खंडहर में बेहट पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने भारी मात्रा में असलाह व इन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली में सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्युत उपकेंद्र के सामने सिंचाई विभाग के खंडहर में छापा मारकर दो लोगों को अवैध हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में असलाह व इन्हें बनाने के उपकरण बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी सरवर पुत्र इदरीश निवासी गांव हथछौया थाना झिंझाना जनपद शामली व पंकज पुत्र संजय निवासी अंबेहटा थाना नकुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

बरामद हथियार व उपकरण 
सीओ ने बताया कि मौके से 12 बोर की दो बंदूक, दो तमंचे, 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर के पांच अधबने तमंचे, दो अधबने 315 बोर के तमंचे, तीन कारतूस, एक कारतूस का खोखा, सात लोहा पत्ती, लकड़ी के तीन बट, 12 बोर की पांच नाल लोहे की, 315 बोर की तीन नाल, चार रेती लोहा, दो सुंभी लोहा, 17 स्प्रिंग, 24 गरारी, 35 ट्रेगर पत्ती, चार प्लास, नौ बट्ट पत्ती लोहा, सात फर्में, चार स्क्रू, तीन ट्रेगर पत्ती, एक पेचकश, एक आरी, दो आरी के पत्ते, एक बंडल रेगमाल, एक आरी लकड़ी काटने वाली, एक संडासी, रौंदा लकड़ी छीलने वाला, दो लकड़ी काटने की सुंभी, पांच मीटर तांबे का तार, दो तमंचे की बॉडी, दो किग्रा कोयला, ड्रिल मशीन व एक बाइक बरामद की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन


अवैध हथियार बनाते गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के साथ कितने लोग और शामिल है। ये हथियार बनाकर इनकी सप्लाई किसे कर रहे थे। इसकी भी जा जांच की रही है। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। - रामकरण सिंह, सीओ बेहट

यह भी पढ़ें: 
कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें