फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में हादसा: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक की दबकर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 10 Dec 2021 03:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के चिलकाना में शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। यहां लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में खनन से भरे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रेक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इससे लकड़ियों के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं डंपर चालक भी डंपर में फंस गया, जिसे मुश्किल से निकाला गया।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
शुक्रवार की रात करीब दो बजे थाना मिर्जापुर के गांव बेगपुर निवासी जुनैद (28) पुत्र हनीफ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पॉपुलर की लकड़ी भरकर यमुनानगर जा रहा था। सुल्तानपुर गंदेवड रोड पर डबल पुलिया के पास पीछे से आ रहे खनन से भरे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। ट्रैक्टर चालक जुनैद और कंडक्टर आमिर लकड़ियों के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन


इसी दौरान थाना प्रभारी राजेश भारती गश्त करते हुए टोडरपुर से आ रहे थे। उन्होंने सिपाहियों की मदद से खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली की लकड़ियों के नीचे दबे दोनों व्यक्तियों को निकलवाया। जब तक ट्रैक्टर चालक जुनेद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि कंडक्टर को काफी चोटें लगी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

उधर, डंपर चालक भी डंपर में फंसा हुआ था। जिसे पुलिसकर्मियों ने मुश्किल से बाहर निकाला। डंपर चालक इस्तकार पुत्र कामिल निवासी खडजा थाना भगवानपुर हरिद्वार की दोनों टांग टूट गई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई अनीश पुत्र हनीफ ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें