पुलिस ने कांग्रेस विधायक को हिरासत में लिया।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर के कस्बा बेहट में चल रहे हैंडपंप प्रकरण में मंगलवार को और गर्माहट आ गई। सोमवार रात पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई थी, जिसमें विधायकों ने कहा था कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक पुनः हैंडपंप नहीं लगवाया तो उसी स्थान पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मंगलवार सुबह जैसे ही विधायक नरेश सैनी और मसूद अख्तर अपनी कार से बेहट में पहुंचे तो अपर जिलाधिकारी एसबी सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें रोक किया। इस दौरान अधिकारियों से विधायक की नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद दोनों विधायको को पुलिस ने एसडीएम बेहट की कार में बैठाने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए विधायक सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए।
इसके बाद दोनों विधायकों को कार में बैठाकर सहारनपुर की तरफ भेज दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि विधायकों को वापस सहारनपुर भेजा गया है, वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद दोनों विधायकों के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद और अन्य कांग्रेस नेता पुलिस लाइन पहुंचे। अब एसपी सिटी के कार्यालय में बैठकर चल रही है।