फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही निर्वाचन की ड्यूटी भी करेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अखिलेश सिंह ने कहा कि कोविड-19 में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी कर रहे अधिकारियों में कुछ ऐसे हैं जिन्हें त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी अधिकारी अग्रिम आदेशों तक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के दायित्वोें का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

श्री जिलाधिकारी ने आज यहां इस आशय के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ रिटर्निंग एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी कोविड-19 के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट में लगी हुई है, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए ऐसे कुछ अधिकारियों को रिटर्निंग एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी अधिकारी अग्रिम आदेशों तक त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर निर्वाचन संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी की ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें