जनपद में रोजाना लोग विदेश से आ रहे हैं। बुधवार को विदेशों से 184 यात्री सहारनपुर लौटे थे, जिनमें 27 यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों के थे। गुरुवार को विदेशों से 60 यात्री जनपद में लौटे हैं, जिनमें से सात यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों के हैं। प्रत्येक यात्री की कोरोना जांच आरटी-पीसीआर हो रही है। ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों का नमूना लेने के लिए पीपीई किट पहनने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश ना रहे।
पहले सात दिन रहना होगा होम क्वारंटीन
नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि अब विदेश से लौटने वाले यात्रियों की तुरंत कोरोना जांच नहीं होगी। शासन से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार विदेश से लौटने वालों को पहले सात दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा। होम क्वारंटीन पूरा होने के बाद आरटी-पीसीआर से कोरोना जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। विदेश के साथ ही अन्य राज्यों से आने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। कोरोना जांचें भी कराई जा रही हैं। लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें।
- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ