फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, कार्यकर्ताओं मं भारी आक्रोश

Wed, 20 Oct 2021 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इसी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। वहीं कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ फेसबुक व व्हाट्सएप पर अभद्र पोस्ट व टिप्पणी वायरल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन


सपा के पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली के नेतृत्व में कोतवाल को दी तहरीर में बताया कि बीते दिन से फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ एक अभद्र पोस्ट व टिप्पणी वायरल हो रही है। इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। 

आरोप है कि फेसबुक पर सचिन नामदेव नामक आईडी से ऐसी पोस्ट वायरल हुई, जो बेहद ही निंदनीय है। ऐसे व्यक्ति समाज में नफरत का जहर घोल रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जाना जरूरी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला
विज्ञापन


इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष राव मसीउल्लाह, सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी एड., प्रधान नवाब सिंह यादव, सभासद एवं सपा जिला उपाध्यक्ष तौफीक जग्गी, हाजी जिंदा हसन, वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद का बड़ा बयान, कहा-चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें