मुख्यमंत्री के आने के दौरान रोके गए राज्यमंत्री बृजेश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर उतरा तो पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक नरेश सैनी व पूर्व विधायक जगपाल सिंह हेलीपैड पर स्वागत कर लौट गए। मीडिया से बातचीत के दौरान इन्होंने कहा कि बैठक वर्तमान विधायकों, मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों की थी।
सीएम से मुलाकात करने वालों के नाम लिस्ट में चेक करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एक सवाल के जवाब में डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में किसी की उपेक्षा नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में जो सीटें पार्टी हारी है, उसे लेकर अब जनता को भी पछतावा है। वहीं, राज्यमंत्री बृजेश सिंह की गाड़ी चेक करने को लेकर उनकी और समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई, लेकिन कुछ ही मिनट में मामला शांत हो गया। बैठक में उन्हीं जनप्रतिनिधियों और उनकी गाड़ियों को जाने दिया, जिनके नाम लखनऊ से सूची में आए थे।
पुलिस लाइन के बाहर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टरों से गायब मिले फोटो
पिछले दिनों पार्टी में चल रही अंतरकलह क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया की बैठक के दौरान सामने आ चुकी है, जब नगर विधायक राजीव गुंबर ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया था। मुख्यमंत्री के आगमन पर कई जगहों पर पोस्टरों से राजीव गुंबर तो कई जगहों पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के फोटो गायब मिले। इससे साफ है कि अभी तकरार खत्म नहीं हुई है।