फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहचान छिपाकर सात साल से देवबंद में रह रहा था बांग्लादेशी तलहा, एटीएस के हत्थे ऐसे चढ़ा छात्र

Fri, 29 Apr 2022 09:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

बांग्लादेशी युवक पिछले सात साल से पहचान छिपाकर देवबंद में रह रहा था। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार छात्र तलहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दारुल उलूम देवबंद में अरबी आलिम आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे बांग्लादेशी युवक तलहा को गिरफ्तार किया है। वह अपनी पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पिछले सात साल से देवबंद में रह रहा था। उसके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार तलहा तालुकदार बिन फारुख पुत्र फखरुज्जमा है, जो ग्राम बरगुआली थाना दाउद कंदी जिला कुम्मिला डिवीजन चटोग्राम बांग्लादेश का रहने वाला है और दारुल उलूम स्थित दार-ए-जदीद के कमरा नंबर 61 में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसे एटीएस की फील्ड यूनिट ने सहारनपुर कार्यालय बुलाया था, जहां कड़ाई से पूछताछ में उसने बांग्लादेशी होना स्वीकार किया है। 

यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें
विज्ञापन


उसके पास से दारुल उलूम देवबंद का पहचान पत्र व संस्था का आजीवन सदस्यता कार्ड, दो टका बांग्लादेशी मुद्रा, बांग्लादेशी पासपोर्ट की छायाप्रति व 150 रुपये भारतीय मुद्रा, मेघालय का बना फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, विदेशी अधिनियम, फर्जी दस्तावेज बनाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें