सहारनपुर जनपद में नानौता क्षेत्र के गांव ढाकादेई में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व सरिये चले, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पिता की तहरीर पर एक महिला सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा सात आरोपियों को लाठी-डंडे व सरियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं कुछ आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
नानौता थाना क्षेत्र के गांव ढाकादेई में शुक्रवार शाम को अनुसूचित जाति के दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व सरिये चले। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय बिंदराज पुत्र लोती की जिला अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। मृतक युवक के पिता लोती की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल कार्तिक पुत्र सुलेख, सुधीर पुत्र ब्रजपाल, निर्दोष उर्फ नीटू पुत्र ब्रजपाल, अनिल पुत्र सुन्दर, दीपक पुत्र शीशपाल, ओमबीर पुत्र रामपाल उर्फ पाल्ला, रोजी पुत्र धर्मवीर, आकाश पुत्र अमरपाल, सागर पुत्र रामपाल, रोबिन्द पुत्र मेहर सिंह, जसबीर पुत्र रामकला, प्रताप पुत्र अजब सिंह उर्फ अजबा, रजनीश उर्फ सनीकेत पुत्र सुखबीर उर्फ सडा, सोनू पुत्र सुखबीर उर्फ सड़ा और रेखा पत्नी सुधीर निवासीगण ग्राम ढाकादेई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें
वहीं सात आरोपियों रजनीश उर्फ सनीकेत, सोनू, ओमबीर, प्रताप, निर्दोष उर्फ नीटू, जसबीर व अनिल को गांव के ही पहल सिंह के आम के बाग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से मारपीट के दौरान प्रयोग किए गए लोहे के सरिये, बांस की बाही व लाठियां आदि बरामद की।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम