फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी उठापठक तेज: कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, विधायक मसूद अख्तर साइकिल पर सवार, नरेश सैनी ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 12 Jan 2022 05:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में सियासी उठापठक तेज हो गई है। आज कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर समाजवादी की साइकिल पर सवार हो गए, वहीं विधायक नरेश सैनी ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है।
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी कांग्रेस का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे इमरान मसूद के तीन दिन पहले सपा में शामिल होने की घोषणा के साथ ही माना जा रहा था कि देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी सपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को लखनऊ में इमरान मसूद के साथ मसूद अख्तर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी आज ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। टिकटों को लेकर लगातार हो रही उठापटक और पार्टियां बदलने से जनपद की विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरण बदल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें