फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को प्रेरित करने को मौलानाओं ने लगवाया कोविड टीका

विज्ञापन
नगर निगम परिसर कोरोना कैंप में कोविड़ टीका लगवाते शहर काजी नदीम अख्तर मौजूद डीएम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में खासकर मुस्लिम क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को मुस्लिम धर्म गुरुओं और गण्यमान्य लोगों की बैठक बुलाई। इस दौरान कई मौलानाओं ने नगर निगम परिसर में टीका लगवाकर समाज के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शहर काजी नदीम अख्तर और जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद ने लोगों सेे टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन लोगों को कोरोना से बचाती है और पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना टीके को लेकर फैलाई जा रही अफवाह निराधार हैैं। उन्होंने डीएम अखिलेश सिंह और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को आश्वस्त किया कि पांचों वक्त की नमाज के बाद मस्जिदों से भी टीकाकरण कराने का एलान किया जाएगा। मौलवी फरीद मजाहिरी ने कहा कि जिस तरह पोलियो के लिए हम लोगों ने प्रयास किए थे, वैसे ही कोराना टीकाकरण के लिए भी करने होंगे। फिजीशियन डॉ. कलीम अहमद ने भी कोरोना से बचाव के लिए लोगों को टीकाकरण कराने के लिए कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी कोराना टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
जिला अधिकारी ने बैठक ली
नगर निगम ने धर्म गुरुओं और गण्यमान्य लोगों की बैठक बुलाई थी। इसी दौरान जिला अधिकारी अखिलेश सिंह अचानक से नगर निगम पहुंचे। इसके बाद जिला अधिकारी ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना जिस तेजी से बढ़ रहा है, ऐसा न हो कि चुनाव के समय उसकी भयावहता बढ़ जाए। इसलिए यह जरूरी है कि सहारनपुर में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जैसे मुस्लिम बाहुल्य जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। लेकिन सहारनपुर अभी 82 प्रतिशत पर है। समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रयास करने होंगे, तभी सहारनपुर शत प्रतिशत पर आएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने शहर की अनेक कॉलोनियों का जिक्र करते हुए उन कालोनियों में कोरोना टीकाकरण कराने में मुस्लिम तंजीमों से मदद की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें