शाजान मसूद कोर्ट में हुए पेश, जमानत कराई
पूर्व मंत्री रशीद मसूद के पुत्र शाजान मसूद ने महामारी अधिनियम के मामले में कोर्ट में पेश होकर अपनी जमानत कराई है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी
विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कोरोना काल में भीड़ एकत्र करने पर कुतुबशेर थाने पर पुलिस की ओर से महामारी अधिनियम का मामला पूर्व विधायक इमरान मसूद, शाजान मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर आदि के खिलाफ दर्ज किया गया था। इस मामले में इमरान मसूद अपनी जमानत करा चुके हैं। सोमवार को शाजान मसूद ने एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश मयंक प्रकाश के समक्ष पेश होकर अपनी जमानत कराई है। इस दौरान शाजान मसूद के साथ इमरान मसूद, शायान मसूद आदि भी मौजूद रहे।