फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: यूपी एटीएस ने देवबंद के हॉस्टल में छापा मारकर तीन संदिग्धों को उठाया, पूछताछ जारी

Sat, 12 Mar 2022 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद/सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश में चुनाव खत्म होते ही एटीएस ने यूपी के देवबंद में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को उठाया है। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि ये तीनों युवक एक हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे थे। वहीं कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंम मच गया है।  
 
विज्ञापन
यूपी एटीएस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस द्वारा देवबंद के एक हॉस्टल में किराए पर रह रहे तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यहां शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एटीएस की टीम नगर के दारुल उलूम चौक पर पहुंची। यहां टीम ने नजमी बिल्डिंग में किराए पर कमरा लेकर रह रहे तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। टीम उन्हें अपने साथ लेकर गई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोग बर्मा व बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो पिछले काफी दिनों से अवैध रूप से उक्त बिल्डिंग में रह रहे थे। 

यह भी पढ़ें: UP Election Result 2022: धर्म सिंह सैनी का 20 साल का अजेय किला ढहा, नकुड सीट पर मामूली अंतर से हारे सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री, पढ़ें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

हालांकि स्थानीय पुलिस को एटीएस की कार्रवाई के बारे में जानकारी तो है, लेकिन हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध कौन हैं और उन्हें  क्यों उठाया गया है। वह इसके बारे में पुलिस अधिकारी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एटीएस की छापा मारने की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। हर कोई अपने अपने स्तर से मामले की जानकारी करने में जुटा हुआ है। इस संबंध में हॉस्टल मालिक भी फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। खुफिया विभाग के अधिकारी भी एटीएस की कार्रवाई के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें