फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंतीपाल से केंद्रीय मंत्री ने कई मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर उनकी दादी से आशीर्वाद लेते केंद्रीय संसदीय राज्यमंत्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली रोड स्थित पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनकी दादी कुंतीपाल से मिलकर आशीर्वाद लिया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने करीब एक घंटा दादी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कुंतीपाल से जनसंघ के गठन, आजादी के संघर्ष, जीवन की कठिनाइयों और सफलताओं पर चर्चा की। इसके साथ की केंद्रीय मंत्री ने कुंतीपाल से अनेक विषयों पर वार्ता की। उन्होंने पूर्व सांसद राघव लखपाल शर्मा के पिता पूर्व विधायक स्व. निर्भयपाल को भी याद किया।
विज्ञापन

उद्यमियों और व्यापारियों ने रखी मांगें
सहारनपुर। चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज संस्था के पदाधिकारियों ने केंद्रीय संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर वुडन हैंडीक्राफ्ट्स का लगभग एक हजार करोड़ का निर्यात हर वर्ष होता है। यहां सीएफसी बन रहा है तो वुडन कलस्टर के लिए 250 बीघा जमीन खरीद ली गई है। सरकार सहयोग करें तो आने वाले वर्षों में कारोबार बढ़कर पांच हजार करोड़ प्रतिवर्ष हो जाएगा। इसके अलावा हौजरी कारोबार, श्रम विभाग, आरा मशीनों के नए लाइसेंस नहीं मिलने की समस्या बनी है। इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, एचएस चड्डा, संजय कपूर, नीरज माहेश्वरी, संजय गुप्ता मौजूद रहे। इनके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने भी ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रोहित घई ने सहारनपुर से दिल्ली के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, व्यापारियों को किसानों की तरह कम ब्याज पर ऋण देने की मांग की। इस दौरान आशु निरंकारी, मुकेश गक्खड़, सुनील शर्मा, अंतरिक्ष अरोड़ा, मानसिंह जैन, नीरज अरोड़ा, राजकुमार बत्रा, प्रवेश कांबोज, वरुण भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें