फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद धान खरीद केंद्र पर तौल शुरु

विज्ञापन
चिलकाना केंद्र पर शुरु हुई धान की तुलाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। मंडी समिति परिसर में चल रहे सरकारी धान खरीद केंद्र पर चार दिन बाद धान की खरीद का काम शुरू हो जाने से किसानों ने राहत की सांस ली है। एडीओ पंचायत ने धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी समिति परिसर में चल रहे क्षेत्र के एकमात्र धान खरीद केंद्र पर चार दिन बाद धान तुलाई का कार्य शुरू हो गया है। धान खरीद केंद्र पर हो रही अनियमितताओं का समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने पर केंद्र पर पहुंचे एडीओ पंचायत आलोक श्रीवास्तव ने धान खरीद केंद्र पर निरीक्षण करते हुए किसानों से बात की। किसान सुरेश सैनी ने बताया कि केंद्र पर एक डस्टर मशीन है, जो पूरे दिन में 70 से 80 क्विंटल धान साफ कर सकती है। केंद्र पर बारदाना नहीं होने तथा केंद्र से माल का उठान नहीं होने के कारण भी परेशानियां आ रही है। एडीओ पंचायत ने डीएस महेंद्र गर्ग को केंद्र पर पडे़ धान को तुरंत उठवाने तथा बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारी अंकुर बंसल ने बताया कि धान उठवाने के लिए केंद्र पर वाहन पहुंच चुके हैं तथा बारदाना भी आ गया है। केंद्र पर मौजूद राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के जिला अध्यक्ष अंकित कांबोज ने मौजूद अधिकारियों से धान खरीद केंद्र एक और डस्टर मशीन लगाए जाने तथा धान का भुगतान तुरंत किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें