Accident in Saharanpur : तेज रफ्तार ट्रक के नीचे बाइक जा घुसी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Accident in Saharanpur : सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर मंगलवार की शाम चार बजे बाइक सवार दो युवक अपने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसे। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि यह हादसा गांव रसूलपुर के पास हुआ। नानौता थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर बकडोली निवासी विनित (27) पुत्र सत्तूराम और रवि (25) पुत्र यशपाल बाइक से देहरादून जा रहे थे। ये एक तेज रफ्तार ट्रक के पीछे चल रहे थे। इसी दौरान चालक ने सामने कुछ आने पर जैसे ही ब्रेक लगाए तो बाइक सवार पीछे से उसमें जा घुसे। हादसे में विनित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि की अस्पताल जाते समय मौत हो गई।