फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसरा मातम: तेज रफ्तार ट्रक के नीचे घुसी बाइक, हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 08 Nov 2022 05:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Accident in Saharanpur : तेज रफ्तार ट्रक के नीचे बाइक जा घुसी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Accident in Saharanpur : सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर मंगलवार की शाम चार बजे बाइक सवार दो युवक अपने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसे। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि यह हादसा गांव रसूलपुर के पास हुआ। नानौता थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर बकडोली निवासी विनित (27) पुत्र सत्तूराम और रवि (25) पुत्र यशपाल बाइक से देहरादून जा रहे थे। ये एक तेज रफ्तार ट्रक के पीछे चल रहे थे। इसी दौरान चालक ने सामने कुछ आने पर जैसे ही ब्रेक लगाए तो बाइक सवार पीछे से उसमें जा घुसे। हादसे में विनित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि की अस्पताल जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: न पिएं तो कैसे जिएं, पिएं तो बिगड़े सेहत, दूसरे दिन भी नहीं थमा गंदा पानी पीकर बीमार पड़ने का सिलसिला
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।
 

यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें