फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा चार क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर पकड़े

विज्ञापन
सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर और बरामद डोडा पोस्त - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 425 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

सरसावा थाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि सरसावा पुलिस को काफी समय से अंबाला रोड पर गांव जलालपुर स्थित बालाजी ढाबे पर प्रतिबंधित डोडा पोस्त की तस्करी होने की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया तो दो शातिर नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए युवक मुरसलीन पुत्र जाहिद निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना सरसावा तथा गोविंद पुत्र जसवीर निवासी ग्राम बाकरवाला थाना नकुड़ की निशानदेही पर ढाबे के पास से ही 425 किलो डोडा पोस्त तथा पोस्त का चूर्ण बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला मिक्सर ग्राइंडर भी बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें