हरिद्वार-ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर काम चलने के कारण ब्लॉक लिया जाएगा। जिस वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को रद रहेगी। वहीं शताब्दी और जन शताब्दी सोमवार को सहारनपुर तक ही चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस और सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन भी रविवार यानि आज नहीं चलेगी। इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।