फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर तीन दोस्तों की मौत

विज्ञापन
-- हादसे में मरने वाला प्रद्युमन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/सहारनपुर। दीपावली की रात गंगोह-तीतरो मार्ग पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर लगने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कस्बा गंगोह के मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी लकी पुत्र सुमन कश्यप, विक्की पुत्र नवीन व प्रदुमन पुत्र राजेंद्र एक बाइक से तीतरो में अपने दोस्त से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय तीतरो-गंगोह मार्ग पर गांव फतेहपुर व चंदपुरा के बीच पराली से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक में टक्कर लग गई। इसके बाद बाइक से उछलकर तीनों युवक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे जा गिरे। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिन्होंने कोतवाली गंगोह और तीतरो थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद ट्राली के नीचे से युवकों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ रिजवान अहमद का कहना है कि तहरीर आने पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम कराकर तीनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। परिजनों के मुताबिक लकी की शादी दशहरा पर हुई थी, जबकि विक्की की शादी 14 नवंबर को होने वाली थी। परिवार के लोग इन दिनों शादी की तैयारियों में जुटे थे।
लगाया होता हेलमेट तो बच सकती थी जान
तीनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अगर उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी। वहीं, इन दिनों पुलिस द्वारा यातायात माह के तहत लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

उठीं तीन अर्थियां, मातम बदली दीपावली की खुशियां
विक्की, लकी और प्रदुमन दोस्त थे। बृहस्पतिवार शाम वह अपने घर पर दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि तीनों कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से गए थे, लेकिन उनकी मौत की खबर आ गई। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों सहित पूरे मोहल्ले में मातम फैल गया। शुक्रवार को तीनों दोस्तों की एक साथ अर्थी उठी तो हर मोहल्लेवासी की आंखें नम हो गईं।

लक्की- फोटो : SAHARANPUR

- हादसे में मरने वाला विक्की- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें