दो दिन पहले लापता हुआ था दिगंबर
दो दिन से गायब युवक का शव बलियाखेड़ी गांव के समीप तालाब से मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया l युवक की जेब से मिले कागजों के आधार पर पहचान हो सकी l
गागलहेड़ी थाना प्रभारी सूबे सिंह नें बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त दिगंबर सिंह नेगी (40) पुत्र धीरज सिंह नेगी निवासी थाना सदर बाजार सहारनपुर के रूप मे हुई है l दिगंबर पिछले दो दिन से लापता था, जिसकी गुमसुदगी थाना सदर बाजार में दर्ज की हुई थी l
बताया गया कि दिगंबर नौकरी करने के लिए सहारनपुर से ट्रेन द्वारा रुड़की जाता था l बलियाखेड़ी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पता चला की दिगंबर कल शनिवार को नशे की हालत में बलियाखेड़ी स्टेशन पर उतर गया और लड़खड़ाते हुए पहले दूसरे तालाब में गिरा फिर वहां से निकल कर एक अन्य तालाब गिर गया। अधिक नशा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी।