फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में साढे़ तीन लाख कार्ड धारकों को मिला निशुल्क राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में राशन कार्ड धारकों को दिए जा रहे निशुल्क खाद्यान्न के वितरण ने गति पकड़ ली है। जनपद में तीन दिनों में ही साढ़े तीन लाख से अधिक कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित हो चुका है। जो जनपद के राशन कार्डों का 61.20 प्रतिशत है। यह वितरण 31 मई तक चलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को पांच किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट निशुल्क दिया जा रहा है। इसका वितरण 20 मई से शुरू हुआ है। इस योजना का लाभ जिले के 5.84 लाख राशन कार्ड धारकों को होगा। इससे पहले नियमित खाद्यान्न वितरण का पहला चरण 17 मई तक पूरा हो चुका है। दूसरे चक्र में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण हो रहा है। इसमें प्रति यूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं मिलेगा। जिले के 1243 राशन डीलरों के माध्यम से इस खाद्यान्न का वितरण हो रहा है। जिले में 5.84 लाख राशन कार्ड हैं। इनमें से 54618 राशन कार्ड अंत्योदय योजना के और 529382 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं। अंत्योदय कार्ड हो या पात्र गृहस्थी कार्ड धारक सभी को प्रति यूनिट के हिसाब से निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा।
-- वर्जन --
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण तेजी से हो रहा है। इसके तहत निशुल्क खाद्यान्न का वितरण 20 मई से शुरू हुआ है। 22 मई तक साढे़ तीन लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों को खद्यान्न का वितरण हो चुका है। अभी राशन वितरण 31 मई तक चलेगा। --- सतीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- जनपद में निशुल्क खाद्यान्न वितरण --
क्षेत्र -------- कुल कार्ड ----- वितरण हुआ ----- प्रतिशत
नगरीय -----150777 ------ 102600 ---------- 68.04
ग्रामीण ---- 432480 ------ 254391 ----------- 58.82
योग --------583257 ------ 356991 ----------- 61.20
--------
नोट: खाद्य रसद विभाग के 22 मई के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें