फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा, यहां लगातार हो रही मौतें

Thu, 13 May 2021 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

कोरोना से बचाव के लिए जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रखनी चाहिए, वहीं वैक्सीन लगवाना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि कोरोना संक्रमण से ऐसे लोगों की ज्यादा मौत हो रही हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन का टीका नहीं लगवाया। 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बचाव के लिए जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रखनी चाहिए, वहीं वैक्सीन लगवाना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि कोरोना संक्रमण से ऐसे लोगों की ज्यादा मौत हो रही हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन का टीका नहीं लगवाया। ऐसे में लोगों को अधिक जागरूक होने की जरूरत है।

विज्ञापन


दरअसल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में मई माह में हुई लोगों की मौत के बारे में पड़ताल कराई कि इनमें से कितने लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने इन लोगों के परिजनों से संपर्क साधा तो, यह आंकड़ा सामने आया कि मरने वाले 100 में से 97 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन नहीं लगवाई। सिर्फ तीन प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की एक डोज ली थी।

वहीं, जो लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं, उनमें भी ज्यादा संख्या ऐसे लोगों की है जो कोविड वैक्सीन लगवा चुके हैं। मिशन कंपाउंड निवासी दंपती का कहना है कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थीं। वह सीनियर सिटीजन हैं, उम्र 60 से ज्यादा है, इसके बावजूद संक्रमित होने पर समय से उपचार कराने और सावधानी बरतने के चलते वह पूरी तरह ठीक हो गए। ऐसे अनेक लोग हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी का कहना है कि कोविड वैक्सीन प्रत्येक व्यक्ति को लगवानी चाहिए। क्योंकि इससे कोरोना संक्रमण होने के बावजूद जान का जोखिम कम रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 45 वर्ष से ऊपर की आयु के प्रत्येक व्यक्ति कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाए। इस आयु वर्ग वालों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, वह सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाकर ही वैक्सीन लगवा सकते हैं। वहीं 18 से 44 वर्ष की आयु वाले पंजीकरण कराकर और टाइम स्लॉट बुक करके कोविड वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

यूपी: जिला पंचायत सदस्य के पिता ने समझौता न करने पर भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

कोरोना का कहर: यूपी के इन चार जिलों में मिले 1478 नए संक्रमित मरीज, 12 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें