फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो संख्या- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। निजीकरण के विरोध में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बैंकों को निजीकरण करके उन्हीं लोगों को सौंपना चाहती है, जिन्होंने बैंकों का अरबों रुपये दबा रखे हैं। बैंक कर्मचारी इसके विरोध में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हड़ताल करेंगे।
पुल जोगियान स्थित केनरा बैंक की शाखा पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनाईटेड फोरम बैंक ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि वर्ष 1969 और 1980 में हुुआ निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण ऐतिहासिक घटना थी। राष्ट्रीयकरण होने के बाद देश के नागरिकों को भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्राप्त होना शुरू हुई। इसके चलते बैंकों की शाखाओं में बड़ी संख्या में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव प्रदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार बैंकों का निजीकरण करने के लिए संसद में एक बिल पेश करना चाहती है, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक देश की जीवन रेखा हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राजीव कुमार जैन, एनके बंसल, राजीव कुमार माहेश्वरी, अशोक कुमार, आशीष कुमार, राहुल कपिल, ओपी शिवा, अतुल चोपड़ा, संजीव शर्मा, नावेद अली, सतीश छाबड़ा, मेघराम, नीरज रस्तोगी, उपेंद्र शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अमित जैन, अरुण चौहान, शांति स्वरूप अरोड़ा, राकेश कुमार अरोड़ा, रोहित कांबोज, सुरेश कुमार, नवनीत कुमार, आसिफ, इन्द्रपाल, विनय कुमार जैन, मुकेश कुमार, राकेश, अश्वनी गुप्ता, कविता सैनी, सचि बंसल, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें