फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लटक गए स्मार्ट सिटी योजना के काम, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना की परियोजनाओं पर फिर से ब्रेक लग गया है। जिस स्मार्ट रोड के काम में तेजी के लिए आला अधिकारी दिन रात दौड़ रहे थे, उसके कार्य बीते दस दिन से बंद है। इसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत बीते करीब ढाई माह से घंटाघर चौक से कोर्ट रोड ओवरब्रिज तथा घंटाघर चौक से रेलवे स्टेशन तक स्मार्ट रोड बनाने का कार्य चल रहा है। बीते दिनों सहारनपुर आए अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे ने भी स्मार्ट रोड का निरीक्षण कर कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी। एक अधिकारी को तो पाइपलाइन डालने में देरी करने पर निलंबित तक करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद अन्य आला अधिकारियों ने भी लगातार स्मार्ट रोड का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए, अब बीते दस दिन से स्मार्ट रोड का कार्य लटका है। इस कारण स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। घंटाघर से कोर्ट रोड ओवरब्रिज तक एक साइड पर अभी तारकोल की सड़क बनाई, जिस पर अभी और परत बिछाई जानी बाकी है। दूसरी साइड पूरी तरह खोदकर छोड़ी है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही राहगीरों को टूटी सड़क से गुजरने तथा वाहनों के चलने से उड़ रहे धूल के गुबारों से परेशानी हो रही है।
खंभे लगाने में भी देरी
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने के लिए शहर के चौराहों और तिराहों पर खंभे लगाने का कार्य चल रहा है। कई चौराहे और तिराहे ऐसे हैं, जहां खंभे लगाने के लिए गड्ढे खोदकर छोड़े गए हैं और खंभे सड़कों पर डाले गए हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। पुरानी चुंगी और नवाब गंज चौक पर इनकी वजह से प्रतिदिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

त्योहारों के कारण कार्य बंद था। सोमवार से कार्य शुरू होने थे, शायद लेबर नहीं आ पाई है। मंगलवार से सभी परियोजनाओं पर पुन: कार्य शुरू होगा। सभी कार्यों के लिए समय निर्धारित किया गया है। - ज्ञानेंद्र सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर/नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें