फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाटसएप ग्रुप से क्षेत्र की गतिविधि पर नजर रखेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में पुलिस व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेगी। इसको लेकर सभी 21 थानों में व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें क्षेत्र के मुख्य लोगों को जोड़ा जाएगा। इसको लेकर लोगों की सूची भी तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिले में 21 थाने हैं और छह सीओ के सर्किल हैं। अब प्रत्येक थाने पर एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाने की रूपरेखा तैयार की। इसके पीछे पुलिस का मकसद है कि क्षेत्र के लोग पुलिस से जुड़ें और हर प्रकार की गतिविधियों की जानकारी रहे। इन व्हाट्स एप ग्रुप में पार्षदों, सभासदों, बीडीसी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, बीट के सिपाही, चौकी प्रभारियों को शामिल किया जाएगा। थाने के निरीक्षक और हेड मोहर्रिर को व्यवस्थापक (एडमिन) बनाया जाएगा। थाना प्रभारी का सीयूजी नंबर ग्रुप में शामिल रहेगा। इसको लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने भी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। व्हाट्स एप ग्रुप बनाने को लेकर प्रत्येक थाने के निरीक्षक द्वारा ग्रुप में जोड़ने वाले लोगों की सूची भी तैयार कराई जा रही है।
जल्द एप भी बनेगा
इसके के अलावा शासन की ओर से जल्द थानों के लिए एप भी बनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्रत्येक थाने की क्षेत्रों की जानकारी मांगी गई है। जल्द एप शुरू किए जाने की जाने की योजना है।
विज्ञापन

प्रत्येक थाना प्रभारी को सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हुए क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि घटनाओं पर अंकुश लग सके। इसको लेकर व्हाटस एप ग्रुप भी बनाए जा रहे हैं। - आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें