फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कूच करते भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं को हरिद्वार बॉर्डर पर रोका

विज्ञापन
एसडीएम भगवानपुर को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के प्रदेशाध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हरिद्वार कूच करते भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं को बॉर्डर पर रोका
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। हरिद्वार एसएसपी कार्यालय पर धरना देने के लिए भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी अजय पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। इन्हें उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार जनपद की सीमा पर मंडावर पुलिस चौकी पर रोक लिया। जहां करीब दो घंटे तक धरना देने के बाद एसडीएम भगवानपुर को ज्ञापन देकर किसान लौट गए।
सुबह 11 बजे पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुदेश पाल और मंडल प्रभारी अजय पुंडीर की अगुवाई में यूनियन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान अजय पुंडीर ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। सरकार और अधिकारी अपना रवैया बदले अन्यथा किसान उन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूपों के बिजली बिलों को समाप्त करने के साथ ही सरकार बुजुर्ग किसानों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने का काम करे। जिला उपाध्यक्ष सुनील राणा, किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राव सलीम, मंडल सहसंयोजक प्रदीप चौधरी, मंडल प्रतिनिधि वीरेंद्र राणा, राव अमान, राव जुल्फान, राव महकार, राव नौशाद, अश्वनी कांबोज, कुलदीप कांबोज, मोनू, सज्जन कांबोज, रोबिन, दिलशाद, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही किसानों का काफिला हरिद्वार जिले की मंडावर पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचा तो उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जहां काफी जद्दोजहद के बाद भी किसानों का आगे नहीं जाने दिया गया। करीब दो घंटा तक किसानों ने यहां धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम भगवानपुर को ज्ञापन देकर किसान लौट गए।

हरिद्वार के लिए कूच करते भाकियू तोमर के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें