मण्डलायुक्त कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बाहदुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर माल्यअर्पित
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा महात्मा गांधी के विचारों को देश ही पूरी दुनिया ने आत्मसात कर शांति की राह अपनाई है। हम सबको महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। विदेशों में लगीं उनकी प्रतिमाएं इस बात का प्रमाण है कि गांधी जी दुनिया भर में कितने लोकप्रिय हैं। उन्होंने महात्मा गांधी और सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया।
मंडलायुक्त सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी एवं लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
मंडलायुक्त ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने आजादी के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई। इस मौके पर अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, अपर आयुक्त सुरेंद्र राम, अरविंद चौधरी, अमित जैन, कर्णपाल, मीना खोबा आदि मौजूद रहे।
उधर, कलक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई। सीडीओ विजय कुमार ने कहा गांधी वह चाहते थे कि देश के सारे नागरिक समान रूप से स्वाधीनता और समृद्धि के सुख भोगें। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी सरल स्वभाव के बने रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एसएन शर्मा आदि मौजूद रहे।