सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव कोटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार दोपहर में यहां शिविर लगाकर कोरोना टेस्ट कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। वहीं मामले की तहरीर थाने दे दी गई है। घटना के बाद एसपी देहात एवं सीओ देवबंद ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।