फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का अधिकारी बनकर आए बदमाशों घर में घुसकर की लूट

विज्ञापन
अहमद बाग में दिन दहाड़े लूट के बाद घटना की जानकारी लेते क्षेत्रवासी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के पॉश इलाके अहमदबाग में पूर्व विधायक महावीर राणा की कोठी के सामने पेंट कारोबारी के घर सीबीआई अधिकारी बनकर बदमाश घुस गए। इसके बाद हथियारों के बल पर कारोबारी और उनके नौकरों को बंधक बना लिया। बदमाश एक लाख की नकदी रुपये समेत लाखों के जेवरात ले गए। एसपी सिटी, सीओ, कोतवाली सदर बाजार, क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों की संख्या दो से तीन थी।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अहमदबाग निवासी सरदार पृथ्वी पाल सिंह पेंट कारोबारी हैं। इनकी लिंक रोड पर दुकान है। रविवार दोपहर दो व्यक्ति आए और गेट खटखटाने लगे। कारोबारी के नौकर मोहित ने गेट खोला तो बदमाश खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने पृथ्वीपाल सिंह और मोहित को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। वारदात के समय मकान की दूसरी मंजिल पर पेंट की दुकान पर काम करने वाले अनिल और विजय भी बैठे हुए थे। शक होने पर वे नीचे आए तो बदमाशों ने उन्हें भी हथियारों के बल पर बंधक बनाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। एक बदमाश ने कारोबारी को गन प्वाइंट पर लेकर अलमारी में रखे एक लाख रुपये तथा जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। जाते समय बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि घर के अंदर दो बदमाश घुसे थे। उन्होंने मुंह पर मास्क लगा रहा था, हो सकता है कि इनका एक साथी बाहर खड़ा था।
पता लगने पर एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ नीरज कुमार, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कारोबारी का कहना है कि लूट में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की भी फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें